स्व. भवानीशंकर शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति संस्थान द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 30 दिसम्बर। स्व. भवानीशंकर शर्मा पूर्व महापौर की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति संस्थान द्वारा आज प्रातः 11:00 बजे गंगा जुबली पिंजरा प्रोल लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में गाय माता को गुड एवं चारा दिया गया। इस अवसर पर गाय माता को पानी पिलाकर सेवा करने का संकल्प लिया गया। स्वर्गीय भवानी शंकर शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई. इस अवसर पर शान्ति पाठ भी किया गया।उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के लिये श्रद्वामय स्मरण कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षदों, सामाजिक कार्यकताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। भवानी भाई गरीबो एवं कमजोर वर्ग के लोगो के हितैषी थे, उन्होने जीवन पर्यन्त समाज सेवा एवं कांग्रेस पार्टी की सेवा निष्ठा पूर्वक की कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र कुमार आचार्य ने बताया कि स्व. शर्मा राजनैतिक विचारधारा के साथ धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति भी थे। गाय माता की सेवा करना गुड चारा रोटी देने का उनका नियमित कार्य था। इसी कारण उनकी स्मृति में यह कार्यक्रम लगातार पांचवें वर्ष उनकी स्मृति को अक्षुण बनाये रखने के लिये आयोजित किया गया है। श्री आचार्य ने सरकार से मांग की है कि उनकी याद को संजाये रखने एवं भावी पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित करने हेतु शीघ्र उनकी मूर्ति का स्थान निर्धारित किया जायें।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द मिढा, पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित, सुरेन्द्र व्यास, विजय आचार्य, भाजपा पार्षद किशोर आचार्य, एडवोकेट विनोद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पत्रकार पटू महाराज बोशी, समाज सेवी निर्मल शर्मा, गो सेवक मनु शर्मा, सामाजिक कार्याकता मनोज पुरोहित, शिक्षक नेता राजेन्द्र व्यास, प्रेम व्यास, कर्मचारी नेता जयकिशन नाई आनन्द आचार्य, शिवम आचार्य, प्रशान्त व्यास “मती रेखा चौधरी, प्रिया आचार्य, खुशी चौधरी, हर्षाली व्यास ओम शर्मा, रामरतन आचार्य, गिरीराज माली, चन्द्र शर्मा, नीरज सोलंकी सहित अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!