NATIONAL NEWS

स्व. संगीता कंवर की स्मृति में 2 अप्रैल को लगेगा पाँचवाँ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर की धरा पर दिनांक 02 अप्रैल 2023, रविवार को अलायन्स कैरियर इंस्टीट्यूट, नई शिवबाड़ी रोड, जेएनवी कॉलोनी में बहिन स्व. संगीता कंवर की छठी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति लगातार पाँचवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मेजबानी मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन, अलायन्स कैरियर इंस्टीट्यूट और एन. आर. असवाल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। रक्त का संग्रह राजकीय पीबीएम ब्लड बैंक के द्वारा किया जाएगा। आप सभी रक्तदाता इस शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए सादर आमंत्रित है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!