हर घर तिरंगाः राशन की दुकानों पर भी मिलेंगे तिरंगे झंडे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हर घर तिरंगाः राशन की दुकानों पर भी मिलेंगे तिरंगे झंडे
बीकानेर, 9 अगस्त। शहर के प्रत्येक वार्ड की राशन की दुकान पर तिरंगा विक्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। आमजन यहां से झंडे प्राप्त कर सकेंगे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राजीविका के स्वयं सहायता समूह की ओर से ग्रामीण हाट में तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी विक्रय की व्यवस्था की गई है। इसी श्रृंखला में बीकानेर नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों की उचित मूल्य दुकानों पर पांच हजार झंडे विक्रय के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन में अभियान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। आमजन के उत्साह को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। नगर निगम द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर विक्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!