हार्डकोर क्रिमिनल सलमान भुट्टा गिरफ्तार:फायरिंग मामले में फरार था; वांटेड पर 30 मामले हैं दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हार्डकोर क्रिमिनल सलमान भुट्टा गिरफ्तार:फायरिंग मामले में फरार था; वांटेड पर 30 मामले हैं दर्ज

बीकानेर

सलमान भुट्‌टा की गिरफ्तारी के लिए एसपी स्वयं लगातार रिपोर्ट ले रही थी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

सलमान भुट्‌टा की गिरफ्तारी के लिए एसपी स्वयं लगातार रिपोर्ट ले रही थी। (फाइल फोटो)

बीकानेर के विभिन्न थानों में तीस से ज्यादा मामलों में वांटेड हार्डकोर बदमाश सलमान भुट्‌टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी तेजस्वनी गौतम पिछले कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी। अब साइबर सेल और बीछवाल पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये है सलमान भुट्‌टा, जिस पर 30 से ज्यादा मामले कई थानों में दर्ज हैं।

ये है सलमान भुट्‌टा, जिस पर 30 से ज्यादा मामले कई थानों में दर्ज हैं।

2 जुलाई को इंद्रा कॉलोनी में हुई फायरिंग में सलमान भुट्टा का नाम आया था। तब से वो फरार था लेकिन पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। बीछवाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश भी दी लेकिन वो हाथ नहीं आया। इसके बाद साइबर टीम ने उस पर पूरी निगरानी रखी। इसी दौरान उसके ठिकाने का पता चल गया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए दबोच लिया।

आदतन अपराधी सलमान भुट्टा पर 30 प्रकरण दर्ज अलग-अलग थानों में दर्ज है। कई मामलों में उसकी गिरफ्तारी पहले हो चुकी है, जबकि कुछ मामलों में वांटेड ही चल रहा था। ऐसे में बीछवाल पुलिस ने जाल बिछाया था। सलमान को दस्तयाब करने में बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त व साइबर सेल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव मुख्य भूमिका रही है। साइबर टीम ने ही उसकी लोकेशन पर लगातार निगरानी रखी है। बार बार मोबाइल बदलने के बाद भी पुलिस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Categories:
error: Content is protected !!