हिमालय परिवार ने मनाया पोषबड़ा कार्यक्रम-किया नगर विधायक का अभिनन्दन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1745811919649284335?t=OOwZcQiaSFhKHjOI1s2egg&s=19

बीकानेर। हिमालय परिवार, बीकानेर जिला इकाई द्वारा आज पूगल रोड स्थित हिरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पोषबड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर नगर विधायक श्री जेठानंद व्यास का अभिनन्दन भी किया गया । महासचिव आर के शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नगर विधायक को हिमालय परिवार की गतिविधियों के बारे में बताया गया विगत वर्षो में सिंधु दर्शन यात्रा, अंडमान निकोबार यात्रा व तवांग वैली में आयोजित कार्यक्रमों में बीकानेर की भागीदारी के साथ स्थानीय गतिविधियों की जानकारी जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने दी । प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा कहा कि फरवरी माह में एक विशेष आयोजन प्रस्तावित है जिसमें महिलाओं सहित अन्य भी भाग ले सकेेगें । हिमालय परिवार के सदस्यों के आग्रह पर नगर विधायक व्यास ने कहा कि इन यात्राओं के लिये जो अनुदान दिया जाता रहा था उसे पुनः प्रारंभ करवाने हेतु राज्य सरकार से मांग की जाएगी । उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हिमालय परिवार द्वारा परिवारों को आपसे में जोड़ने और भाईचारे का संदेश देते हुए आपसी प्रेम को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है उसमें और तेजी लाकर सांस्कृतिक समरसता को बढ़ाना होगा । संगठन के सलाहकार बिहारी लाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया । हिमालय परिवार के सुरेश गुप्ता, महेश भोजक, सुरेन्द्र सिंह, श्याम तिवारी, राजेश गर्ग, शिवकुमार वर्मा, सुशीला अग्रवाल, सरस्वती शर्मा, रामकरण चौधरी, प्रदीप शर्मा, जेठमल नाहटा, अर्चना थानवी, रोहिताश्व बिस्सा, अनाामिका व्यास, ओजस्वी बिस्सा, पुष्पा खत्री, सुरेन्द्र नाथावत, हर्षदा, अनिता अग्रवाल, नवीन सिंह, विजय देवड़ा, सविता, रजनी कालरा सहित अन्य उपस्थित थे ।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!