हैदराबाद और राजस्थान के जाने माने करियर काउंसलर 26 मार्च को बताएंगे विद्यार्थियों को करियर के नवीन क्षेत्र: ल्यॉल और चैतन्य टेक्नो स्कूल का अभिनव प्रयास

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। ल्यॉल पब्लिक स्कूल के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा 26 मार्च को शाला परिसर में कैरियर ओरियंटेशन सेशन आयोजित किया जाएगा। ल्यॉल पब्लिक स्कूल के निदेशक विपिन पोपली ने बताया कि कक्षा 10वीं से 11 वीं में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोज्य इस करियर काउंसलिंग सेशन में हैदराबाद तथा बीकानेर के जाने माने करियर काउंसलर 26 मार्च को शाम 5.30 बजे से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को शाम 5:30 बजे से ल्यॉल पब्लिक स्कूल घरसीसर में आयोजित होने वाले इस कैरियर ओरियंटेशन सेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर बनाने हेतु नवीन शिक्षा क्षेत्रों से रूबरू करवाना है ताकि वे अपने करियर को सही दिशा दे सकें उन्होंने बताया कि इस सेशन में हैदराबाद तथा राजस्थान के एक्सपर्ट फैकल्टी उपस्थित होंगी। यह ओरियंटेशन सेशन विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के विद्यार्थियों हेतु आयोजित किया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!