17 दिसंबर को होगी अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक के लिए टंकण गति परीक्षा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 8 दिसंबर। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त
कनिष्ठ सहायक के लिए टंकण गति परीक्षा 17 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से श्रीगंगा थिएटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा आयोजन समिति एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश ने बताया कि

अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिन्होंने अप्रैल से जुलाई 2022 की अवधि में टंकण परीक्षा के आवेदन पत्र प्रस्तुत किए हैं , उनकी हिंदी तथा अंग्रेजी कंप्यूटर टंकण गति (नियमित) परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी 13 दिसंबर से अपना प्रवेश पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नं. 13) से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकते हैं टाइपिंग परीक्षा कंप्यूटर पर ही आयोजित होगी।

Categories:
error: Content is protected !!