बीकानेर में 17 सौ किलो घी सीज:फड़ बाजार में दो ब्रांड के घी की शुद्धता पर उठे सवाल, 1761 किलो घी सीज, सेम्पल जांच होगी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में 17 सौ किलो घी सीज:फड़ बाजार में दो ब्रांड के घी की शुद्धता पर उठे सवाल, 1761 किलो घी सीज, सेम्पल जांच होगी

बीकानेर

हेल्थ डिपार्टमेंट ने शनिवार को बीकानेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फड़ बाजार में एक एजेंसी के यहां छापा मारा। यहां रखा एक हजार सात सौ 61 किलो घी सीज कर दिया और उसका सेम्पल जांच के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि घी की गुणवत्ता सही नहीं है।

आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चल रहे “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने फड़ बाजार की एक फर्म पर 1 हजर 761 किलो घी सीज करने की कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के आयुक्त इकबाल खान, संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ एस एन धौलपुरिया तथा कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई। किसी ने विभाग को ये रिपोर्ट दी थी। इस पर मैसर्स चांडक एजेंसी फड़ बाज़ार बीकानेर पर निरीक्षण एवं सेम्पल लेने की कार्रवाई की गई। इस दौरान धेनु सरस ब्रांड घी तथा रामसन ब्रांड घी के नमूने लिए। नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट आने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा आधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा तथा सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Categories:
error: Content is protected !!