2024 के लिए तानाशाह किम का प्लान:नए परमाणु हथियार, 3 जासूसी सैटेलाइट लॉन्च की तैयारी; कहा- अमेरिकी हमले का न्यूक्लियर अटैक से जवाब देंगे

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपनी फौज के अफसरों के साथ। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपनी फौज के अफसरों के साथ। (फाइल फोटो)

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने 2024 के लिए अपना प्लान बताया है। किम जोंग उन नए साल में 3 और जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। नॉर्थ कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया 2024 में और परमाणू हथियार बनाएगा।

तानाशाह किम जोंग उन ने ये बातें वर्कर्स पार्टी की एक बैठक में कही हैं। ये बैठक अगले वर्ष देश के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए रखी थी। किम ने मीटिंग में साफ कर दिया कि वे देश में हथियारों का जखीरा बढ़ाने के लिए परीक्षण जारी रखेंगे।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किम ने पार्टी मीटिंग के दौरान कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की वजह से कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंच गया है। किम ने कहा कि हमें जंग लड़ने के लिए अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। अगर अमेरिका और उसके मित्र देश सैन्य टकराव करते हैं, तो हम परमाणु हमले के साथ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।

नॉर्थ कोरिया ने अपनी पहली स्पाई सैटेलाइट 2023 में लॉन्च की।

नॉर्थ कोरिया ने अपनी पहली स्पाई सैटेलाइट 2023 में लॉन्च की।

ट्रेन में बैठकर रूस गए, दुनिया को परमाणू हथियार दिखाए 2023 में किम जोंग उन ने क्या-क्या किया

1. किम जोंग उन 3 साल बाद अपनी ट्रेन से विदेश दौरे पर गए

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन 3 साल बाद अगस्त 2023 में रूस के दौरे पर गए। पहले की तरह किम ने नॉर्थ कोरिया से रूस का सफर अपनी लग्जरी ट्रेन से किया। रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से हुई।

दोनों नेता यहां एक-दूसरे से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिले थे। दोनों के बीच 40 सैकेंड का हैंडशेक किया था। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मुलाकात के बाद किम जोंग उन और पुतिन ने एक-दूसरे को राइफल्स गिफ्ट की। पुतिन ने किम जोंग उन को स्पेस में पहना जाने वाला दस्ताना भी गिफ्ट किया।इसे रूस के अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस विजिट के दौरान पहना था।

किम जोंग उन ने रूस की यात्रा अपनी मशहूर हरे रंग की ट्रेन से की। उनकी ट्रेन पर एक नजर..

2023 में नॉर्थ कोरिया में आत्महत्या पर बैन

नॉर्थ कोरिया में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ने के कारण तानाशाह किम जोंग उन ने एक सीक्रेट आदेश जारी करके सुसाइड को बैन कर दिया। उन्होंने इसे देशद्रोह बताया। आदेश में अधिकारियों को आत्महत्याओं को रोकने की जिम्मेदारी दी गई। अगर पूरे नॉर्थ कोरिया में देशद्रोह का कोई भी मामला सामने आया तो अधिकारियों को इसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

नॉर्थ कोरिया के अधिकारी ने रेडियो फ्री एशिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। साउथ कोरिया की एक स्पाई एजेंसी के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया में मई तक पिछले साल की तुलना में सुसाइड के 40% ज्यादा मामले दर्ज किए गए। चोंगजिन प्रान्त में इस साल सुसाइड के 35 मामले सामने आए। इनमें से ज्यादातर केस पूरे परिवार के एक साथ आत्महत्या करने के हैं। लोगों ने सुसाइड नोट में वहां के सोशल सिस्टम की आलोचना की है। उन्होंने आत्महत्या का कारण बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी बताया।

नॉर्थ कोरिया ने पहली बार दिखाए अपने परमाणु हथियार
नॉर्थ कोरिया ने मार्च 2023 में पहली बार अपने परमाणु हथियार दुनिया को दिखाए। KCNA ने इन हथियारों की फोटो जारी की थी। इनमें नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने वहां के न्यूक्लियर वेपन इंस्टीट्यूट का दौरा कर नए परमाणु हथियारों और दुश्मन पर काउंटर अटैक ऑपरेशन का मुआयना करते दिखाई दिए थे।

नॉर्थ कोरिया में परमाणु हथियारों का मुआयना करते हुए किम जोंग उन

नॉर्थ कोरिया में परमाणु हथियारों का मुआयना करते हुए किम जोंग उन

नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार छोटे फिर भी अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम
नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को हवासैन-31 नाम दिया है। न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के हथियार बेशक छोटे हैं फिर भी इन्हें इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाकर अमेरिका और साउथ कोरिया में तबाही मचाई जा सकती है।

सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्यून सू के मुताबिक मंगलवार को पहली बार ऑफिशियली दिखाए गए नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार 2016 के मुकाबले बड़े हैं। इससे परमाणू हथियार बनाने में उनकी तरक्की साफ दिख रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!