NATIONAL NEWS

20KM दूर से दिखाई देगी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा:जर्मनी तकनीक से बने पंडाल में होगी राम कथा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

20KM दूर से दिखाई देगी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा:जर्मनी तकनीक से बने पंडाल में होगी राम कथा

राजस्थान में सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है। 369 फीट ऊंची इस प्रतिमा का लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर से 6 नवंबर को होगा। इसको लेकर भी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 9 दिन तक चलने वाले महा उत्सव में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। यह प्रतिमा नाथद्वारा में तैयार हो चुकी है।

शिव प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने बताया कि विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा को ‘विश्वास स्वरूपम’ के नाम से विश्व में जाना जाएंगा। पहले यह प्रतिमा 351 फीट तक की थी उसके बाद महादेव के जटा में गंगा विराजित करने के बाद शिव प्रतिमा 18 फीट उंची होकर 369 फीट की हो गई है। जो विश्व में अद्वितीय है। मदन पालीवाल ने बताया कि इस महा महोत्सव में 9 दिन तक धार्मिक, आध्यात्मिक, व सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे जिसमें प्रमुख रूप से मुरारी बापू की 9 दिवसीय रामकथा इस महोत्सव को चार चांद लगाएगी।

गणेश टेकरी की पहाड़ी पर विराजित है यह प्रतिमा
राजस्थान के राजसमन्द जिले में श्री जी नगरी नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी 369 फीट की ऊंची यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित है जो 20 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देते है। रात्रि के समय में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष एलईडी लाइट्स लगाई गई है। 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक नाथद्वारा में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में मुरारी बापू के प्रवचन के साथ ही आस्था, संस्कृति, संगीत और कला का महासंगम होगा ।

जर्मन तकनीक से बने पंडाल में होगी राम कथा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव का नजारा महाकुंभ से कम नहीं होगा। करीब डेढ़ लाख स्क्वायर फिट का पंडाल तैयार किया जा रहा और करीब 2 लाख स्क्वायर फिट में भोजनशाला का पंडाल लगाया जा रहा है। जर्मन तकनीक से यह पंडाल बनाये जा रहे हैं। कथा पंडाल में करीब 50 हजार श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

9 दिन तक चलने वाले उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां जर्मन तकनीक से पंडाल तैयार किया गया है।

9 दिन तक चलने वाले उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां जर्मन तकनीक से पंडाल तैयार किया गया है।

नौ दिनों तक प्रतिदिन एक लाख लोगों का भोजन प्रसाद
लोकार्पण महा महोत्सव में प्रतिदिन 1 लाख लोग भोजन प्रसाद लेंगे। सर्विस काउन्टर तक सामग्री पहुंचाने के अलग-अलग टीम तैनात की गई है। आयोजन को लेकर नाथद्वारा, उदयपुर सहित आसपास की होटल की एडवांस बुकिंग प्रांरभ की दी गई है।
शिव प्रतिमा पर विशेष रूप से लाइट एण्ड साउंड के थ्री डी प्रयोग के द्वारा शिव स्तुति का प्रसारण होगा। पर्यटकों के लिए यह बहुत की आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें बरको कम्पनी के प्रोजेक्टर का प्रयोग किया गया है।

ऐसे पहुंच सकते हैं
राजस्थान के उदयपुर महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 40 किमी ओर उदयपुर शहर से 45 किमी दूर श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में गणेश टेकरी की पहाड़ी पर स्थापित है। यह प्रतिमा वहीं राजसमन्द जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर है यह प्रतिमा । लोकार्पण कार्यक्रम जानकारी देने के दौरान प्रकाश पुरोहित, लक्ष्मण दीवान, मयंक पाठक, बलराम सिंह, नटवर भाई शाह, भास्कर जोशी, विनोद कुमावत उपस्थित थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!