NATIONAL NEWS

21 हजार तिरंगों का वितरण करेंगे भाजपा नेता महावीर रांका, अभियान का शुभारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

21 हजार तिरंगों का वितरण करेंगे भाजपा नेता महावीर रांका, अभियान का शुभारंभ

बीकानेर

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

बीकानेर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महावीर रांका की ओर 21 हजार तिरंगों का​ वितरण किया जाएगा। तिरंगा वितरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ। रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। इस बार 21 हजार तिरंगों का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 2022 में रांका ने 11 दिनों में 62 हजार तिरंगों का वितरण किया जाएगा। तिरंगा वितरण अभियान के शुभारंभ पर युधिष्ठिरसिंह भाटी, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, भगवानसिंह मेड़तिया, जितेन्द्र सिंह, ओम राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, टेकचंद यादव, संजय स्वामी, लक्की पंवार, निर्मल गहलोत, मोहम्मद ताहिर, श्रवण नैण, सुभाष गोयल, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, भवानी जीनगर, नरेश मक्कड़, आदर्श शर्मा, सत्यनारायण गहलोत, आनन्द सोनी, आनन्द शर्मा, रामकुमार व्यास आदि उपस्थित थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!