21 जिलों में दो दिन ओले-बारिश का अलर्ट:जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर में बरसात हुई; जयपुर, कोटा, उदयपुर में सर्दी बढ़ी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

21 जिलों में दो दिन ओले-बारिश का अलर्ट:जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर में बरसात हुई; जयपुर, कोटा, उदयपुर में सर्दी बढ़ी

जयपुर

जैसलमेर में शनिवार सुबह बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

जैसलमेर में शनिवार सुबह बारिश हुई।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के साथ पश्चिमी जिलों में बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार देर रात जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनूं में आज सुबह बादल छाए। इन जगहों पर बारिश हो सकती है।

इनके अलावा जयपुर, अलवर, अजमेर समेत अन्य जिलों में देर शाम मौसम बदल सकता है। देर रात बारिश हो सकती है। वहीं, 4 फरवरी को भी 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर और स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक आज बीकानेर शहर में सुबह 0.2, कोलायत, बज्जू, नोखा में एक-एक और जैसलमेर में 0.5MM बारिश रिकॉर्ड हुई। जोधपुर के लूणी, फलोदी के एरिया में भी बूंदाबांदी हुई। अजमेर, नागौर के एरिया में भी तड़के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ
मौसम में हुए इस बदलाव और उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से कई शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ। जयपुर, कोटा, उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने से ठंडक बढ़ गई। उधर अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर में तापमान बढ़ने से रात में सर्दी थोड़ी कम हुई।

सीकर में शनिवार सुबह घने बादल छाए रहे।

सीकर में शनिवार सुबह घने बादल छाए रहे।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज 9 जिलों में येलो अलर्ट है। वहीं, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। यहां बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। वहीं, 4 फरवरी को 13 जिलों में येलो अलर्ट है। इसके साथ ही 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

बीकानेर में शनिवार सुबह बारिश हुई। बरसात के बाद सर्दी घटने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया।

बीकानेर में शनिवार सुबह बारिश हुई। बरसात के बाद सर्दी घटने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर25.115
बाड़मेर31.217
बीकानेर24.313.6
चूरू22.510
जयपुर24.812.1
जैसलमेर28.612.4
जोधपुर28.516.2
कोटा23.812.3
गंगानगर20.511.4
उदयपुर2611.6
Categories:
error: Content is protected !!