28वीं स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप बंगलौर में शुरू

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली व साउथ जोन कमेटी द्वारा आयोजित बेंगलुरु में 28वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता के प्रेस-मीडिया प्रभारी आर के शर्मा ने बताया कि आज पुरुष वर्ग, महिला वर्ग, जूनियर लड़के व जूनियर लड़कियों के बोल्डरिंग के कंपीटिशन संपन्न हुए । इसके अलावा लीड कैटेगरी में सब जूनियर गर्ल्स सब जूनियर ब्वॉयज की क्वालीफाइंग व फाइनल प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई ।फाइनल प्रतियोगिता में सकू सिंह व संगीता टीयू को स्वर्ण, नील वर्के व अर्शियी बानो को रजत व देवाशीष महतो व ध्रुवी गणेश को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया । इससे पहले राष्ट्रीय कमेटी के चेयरमैन मानिक बनर्जी, आईएमएफ डेलीगेट विजय राघवन, सचिव कीर्ति पायस, ब्रिगेडियर के कुमार, के सरस्वती, श्री कृष्णा कडूसकर, अजीत कुशे, प्रकाश केलसिकर, मुनिराजू, प्रवीण सीएम ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!