3 माह से उच्चाधिकारी को तरसता रीको बीकानेर कार्यालय । पचीसिया ने संभागीय आयुक्त से लगाई गुहार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=68846 cssclass=””]


बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेन्द्र किराड़ू ने संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया को 3 माह से रिक्त पड़े रिको लिमिटेड बीकानेर के क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक की नियुक्ति करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में बीकानेर के रिको क्षेत्रीय कार्यालय में 3 माह से कोई अधिकृत अधिकारी की नियुक्ति ना होने की वजह से उद्योगपतियों के उद्योगों से संबंधित सभी कार्य रुके हुए हैं | वर्तमान में रिको द्वारा जारी एमनेस्टी स्कीम की भी अंतिम तिथि 31 दिसंबर की है लेकिन कोई उच्चाधिकारी ना होने की वजह से उद्यमी स्कीम का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं | रिको क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के अधीन आने वाले सारे औद्योगिक क्षेत्रों में नए टेंडर ना हो पाने की वजह से साफ़ सफाई एवं बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है और औद्योगिक इकाइयों के मालिक व श्रमिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गये हैं | पूरे औद्योगिक क्षेत्रों की गलियों व मुख्य सडकों पर अन्धेरा पसरा रहता है | इससे सभी औद्योगिक इकाइयों में भारी रोष व्याप्त है | इस हेतु शीघ्रताशीघ्र रिको मुख्यालय से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया जाए ।

Categories:
error: Content is protected !!