3 राज्यों में बर्फबारी, हिमाचल में 485 सड़कें बंद:श्रीनगर की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, मनाली में तापमान माइनस 1.8º; राजस्थान-UP में बारिश का अलर्ट

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

3 राज्यों में बर्फबारी, हिमाचल में 485 सड़कें बंद:श्रीनगर की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, मनाली में तापमान माइनस 1.8º; राजस्थान-UP में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार हैं। - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार हैं।

देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कल (5 फरवरी) तक भारी बर्फबारी का अलर्ट है। इससे हिमाचल प्रदेश में 485 सड़कें बंद हैं। वहीं, मनाली में कल (3 फरवरी को) न्यूनतम तापमान माइनस 1.8º सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में आज सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलावा आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है। इन राज्यों में कल भी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा इन राज्यों में आज सुबह कोहरे का असर भी देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते रविवार को श्रीनगर आने वाली सारी फ्लाइट्स और 7 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। दिल्ली में विजिबिलिटी काफी कम रिकॉर्ड की गई। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें भी लेट हुईं। वहीं, जयपुर में सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई थी।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी का असर भी लगातार बना हुआ है। इन राज्यों में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां 6 फरवरी के बाद ठंड कम होगी।

इधर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल (5 फरवरी) ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 6 फरवरी तक बारिश की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा।

प्रेग्नेंट महिला को जवानों ने अस्पताल पहुंचाया

प्रेग्नेंट महिला की जान बचाने के लिए सेना के जवानों ने 8 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की।

प्रेग्नेंट महिला की जान बचाने के लिए सेना के जवानों ने 8 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की।

जम्मू-कश्मीर के कुपावड़ा में भारी बर्फबारी के कारण फंसी प्रेग्नेंट महिला को सेना के जवानों ने शनिवार देर रात रेस्क्यू किया। बर्फबारी के कारण महिला सफूरा बेगम के पति मुश्ताक अहमद गागी ने सेना के जवानों से मदद मांगी। जवानों ने सूचना मिलते ही बिना देरी के महिला को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने 3 फुट बर्फ पर पैदल चलकर 8 किलोमीटर की दूरी तय की।

अब देखिए मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार सुबह बर्फबारी हुई। यहां पिछले 3 दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार सुबह बर्फबारी हुई। यहां पिछले 3 दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है।

तस्वीर श्रीनगर के लालचौक की है। रविवार को सुबह यहां तापमान माइनस 0 डिग्री के आसपास पहुंचा।

तस्वीर श्रीनगर के लालचौक की है। रविवार को सुबह यहां तापमान माइनस 0 डिग्री के आसपास पहुंचा।

तस्वीर उत्तराखंड के चमोली जिले के वन गांव की है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 6 फरवरी के बाद बर्फबारी में कमी आएगी।

तस्वीर उत्तराखंड के चमोली जिले के वन गांव की है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 6 फरवरी के बाद बर्फबारी में कमी आएगी।

तस्वीर हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति की है। यहां बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।

तस्वीर हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति की है। यहां बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।

चंडीगढ़ में रविवार सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक यहां कल भी बारिश हो सकती है।

चंडीगढ़ में रविवार सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक यहां कल भी बारिश हो सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

  • प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी की तीव्रता बढ़ेगी। 6 फरवरी के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, और उत्तराखंड में बर्फबारी में कमी आएगी।
  • अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और केरल के हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
  • इसके अलावा देश के उत्तरी राज्यों और मध्य के राज्यों में कोहरे का असर बरकरार रहेगा। इससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हो सकती है।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!