AICC में PCC चीफ डोटासरा की टीम को मिली तवज्जो, संगठन के कई नेताओं पर फोकस, यहां देखिए पूरी लिस्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

AICC में PCC चीफ डोटासरा की टीम को मिली तवज्जो, संगठन के कई नेताओं पर फोकस, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Rajasthan news in Hindi : कांग्रेस पार्टी ने AICC मेंबर्स की नई लिस्ट फाइनल की है। जिसमें राजस्थान से 75 सदस्यों को चुना गया। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार खास फोकस संगठन में काम कर रहे नेताओं पर किया। कई मंत्रियों को एआईसीसी सदस्य बनाया गया है। देखिए फुल लिस्ट।

जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की नई लिस्ट में राजस्थान से 75 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें संगठन के सदस्यों को काफी तवज्जो मिली है। नए सदस्यों में मंत्री, विधायक और बड़े नेता तो हैं ही लेकिन संगठन में एक्टिव नेताओं को भी शामिल किया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि आलाकमान ने इस बार संगठन को काफी महत्व दिया है। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। एआईसीसी स्तर पर नेताओं को तवज्जो मिलने पर वे ज्यादा एक्टिव होकर पार्टी में काम करेंगे। इन 75 सदस्यों में 55 सदस्य इलेक्टेड हैं, 20 सदस्य कॉप्डेट हैं। कॉप्टेड सदस्य को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में वोटिंग का अधिकार नहीं होता है। इलेक्टेड मेंबर सीडब्लूसी के चुनाव में वोटिंग करते हैं।

55 इलेक्टेड सदस्यों की लिस्ट देखिए यहां

AICC के इलेक्टेड सदस्यों की लिस्ट इस प्रकार है- अशोक गहलोत, डॉ. सीपी जोशी, गोविन्द सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, जितेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह मीणा, अभिषेक मनु सिंघवी, रामेश्वर लाल डूडी, लालचंद कटारिया, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, मोहन प्रकाश, पवन खेड़ा, धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, जुबैर खान, नीरज डांगी, भजनलाल जाटव, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, गोविन्द राम मेघवाल, शकुंतला रावत, राजेन्द्र यादव, मुरारीलाल मीणा, गुरमीत सिंह कूनर, राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह बिधुड़ी, रोहित बोहरा, चेतन सिंह चौधरी, सुदर्शन सिंह रावत, दानिश अबरार, हाकम अली, दिव्या मदेरणा, कृष्णा पूनिया, इन्द्रा मीणा, गणेश घोगरा, पुखराज पाराशर, वैभव गहलोत, सीताराम अग्रवाल, ललित तुनवाल, जसवंत गुर्जर, आरसी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, दिनेश खोडानिया, रेहना रियाज, हेमसिंह शेखावत, अभिषेक चौधरी, सीताराम लाम्बा और संजीता सिहाग।

इन 20 नेताओं को बनाया गया कॉप्टेड मेंबर

कॉप्टेड सदस्यों की सूची में जिन्हें एंट्री मिली है वो हैं- विजय जांगिड़, सुखराम बिश्नोई, भंवर सिंह भाी, मंजू मेघवाल, अमीन खान, प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रशांत बैरवा, जगदीश जांगिड़, अमित चाचन, इन्द्राज सिंह गुर्जर, संदीप सिंह चौधरी, ताराचंद भगोरा, विजेन्द्र सिंह सिद्धू, नसीम अख्तर खान, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, देशराज मीणा, रुक्ष्मणी कुमार, मूल चंद मीणा, रफीक खान और डॉ. बीडी कल्ला।

गहलोत के अलावा 14 मंत्री इलेक्टेड सदस्य

नए बनाए गए AICC सदस्यों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा 14 मंत्रियों को इलेक्टेड सदस्य बनाया गया है। 3 मंत्रियों को कॉप्टेड सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही 18 विधायकों को भी इलेक्टेड सदस्यों की सूची में स्थान दिया गया है। वहीं 8 विधायकों को कॉप्टेड सदस्य बनाया गया है। इनके अतिरिक्त कांग्रेस के तीनों संगठनों महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष को भी AICC सदस्य बनाया गया है

Categories:
error: Content is protected !!