बीकानेर। 67 वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, राजकीय एम.एम ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित हुई।
जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14 कंपाउंड श्रेणी में फ़्लरिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विहान खत्री ने सिल्वर , आयुष्मान ने ब्रोंज तथा छात्राओं में खनक तनेजा ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा और राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए, स्कूल तीरंदाजी कोच राज व्यास ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी








