7 एपिसोड में राम जन्मभूमि का इतिहास:कैसे बनी अयोध्या, कब जन्मा मंदिर विवाद; क्यों 134 साल अदालतों में घूमा केस, पूरी कहानी कल से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

7 एपिसोड में राम जन्मभूमि का इतिहास:कैसे बनी अयोध्या, कब जन्मा मंदिर विवाद; क्यों 134 साल अदालतों में घूमा केस, पूरी कहानी कल से

अयोध्या में 22 जनवरी को राम अपने नए मंदिर में विराजने वाले हैं। इस वक्त में एक शहर के तौर पर अयोध्या के बनने की कहानी से लेकर राम मंदिर का बनना, ढहना, फिर विवादित हो जाने तक को पढ़ा, देखा और समझा जाना जरूरी है।

स्टोरीज की सीरीज ‘राम जन्मभूमि का इतिहास’। ये 8 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगी। ये चार फॉर्मेट में पब्लिश होगी, यानी स्टोरी, वीडियो, पॉडकास्ट और ग्राफिक स्टोरी।

सीरीज की हर कहानी में जो आप पाएंगे…

1. 8 जनवरी को : अयोध्या का जिक्र प्राचीन ग्रंथों में सबसे पहले कब आया, कैसी थी उस काल की अयोध्या और राम का जिक्र क्या वाल्मीकि रामायण के अलावा भी कहीं मिलता है।

2. 9 जनवरी को : राम के बाद अयोध्या का क्या हुआ? कैसे रियासतों के बीच खींचतान में फंसी रही अयोध्या और कब शुरू हुआ अयोध्या का मुगलकाल।

3. 10 जनवरी को : कब पहली बार अयोध्या में शुरू हुआ था पूजा और नमाज का झगड़ा। क्या थी इस विवाद की वजह और ब्रिटिशराज में क्यों नहीं सुलझा ये मसला।

4. 11 जनवरी को : आजादी के बाद कैसे राम मंदिर विवाद ने लिया राजनीतिक रंग, किसने पहली बार राम मंदिर को बनाया चुनावी मुद्दा। कैसे लगा गर्भगृह पर ताला और फिर खुला कैसे।

5. 12 जनवरी को : कैसे राम मंदिर आंदोलन ने बदली देश की राजनीति की दिशा। कैसे जिला अदालतों से हाईकोर्ट के रास्ते ये विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और आखिर कैसे निकला हल।

6. 13 जनवरी को : राम मंदिर विवाद के उस कानूनी पहलू की पूरी कहानी, जिसे जाने बिना इस विवाद को समझना मुश्किल है। कैसे 134 सालों तक अदालतों में घूमा ये केस।

7. 14 जनवरी को : हर दौर में राम मंदिर विवाद की वजह से चर्चा में रहा कोई न कोई चेहरा…कौन थे इस विवाद के सबसे अहम किरदार। क्या हुआ इन चेहरों का आज कौन, कहां है।

ये सिर्फ दैनिक भास्कर ऐप पर 4 फॉर्मेट में पब्लिश होगा। आप इसे स्टोरी की शक्ल में पढ़ पाएंगे। वीडियो के तौर पर देख पाएंगे। पॉडकास्ट के तौर पर चाहें तो सुन पाएंगे। और ग्राफिक्स स्टोरी के तौर पर अपने पास सहेज कर सबसे शेयर कर सकेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!