NATIONAL NEWS

8 killed, 59 injured as hoardings fall in Mumbai: 67 rescued

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुंबई में होर्डिंग्स गिरने से 8 की मौत, 59 जख्मी:67 को बचाया; आंधी-बारिश में 100 फीट ऊंचा बिलबोर्ड पेट्रोल पंप पर गिरा

नई दिल्ली/मुंबई

NDRF की टीम ने बिलबोर्ड के नीचे दबे लोगों को निकाला। - Dainik Bhaskar

NDRF की टीम ने बिलबोर्ड के नीचे दबे लोगों को निकाला।

मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। इसके चलते घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर बिलबोर्ड गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग जख्मी हो गए।

NDRF के मुताबिक, बिलबोर्ड गिरने से फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया गया। वहीं, मौसम में आए बदलाव का मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर असर पड़ा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ का समय बदल गया। मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं।

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर,माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।

सीएम एकनाथ शिंदे घाटकोपर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

सीएम एकनाथ शिंदे घाटकोपर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

वडाला में मेंटल पार्किंग टॉवर, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरा
तेज आंधी की वजह से वडाला में अंडर-कंस्ट्रक्शन मेटल पार्किंग टावर गिर गया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। उधर, घाटकोपर में एक बिलबोर्ड गिरने से 54 लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग फंस गए थे। बीएमसी के अफसरों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

वहीं, जोगेश्वरी इलाके में गली में खड़े ऑटो पर पेड़ गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।

नवी मुंबई के एरोली, घनसोली और वाशी के कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है। कई इलाकों में पानी भरने की खबर है, इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

घाटकोपर में तेज आंधी से बिलबोर्ड गिरा। घटना में 59 लोग घायल हुए हैं।

घाटकोपर में तेज आंधी से बिलबोर्ड गिरा। घटना में 59 लोग घायल हुए हैं।

बिलबोर्ड पेट्रोल पंप पर गिरा था। मौके पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

बिलबोर्ड पेट्रोल पंप पर गिरा था। मौके पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

जोगेश्वरी इलाके में ऑटो पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

जोगेश्वरी इलाके में ऑटो पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

वडाला इलाके में भी लोहे का स्ट्रक्चर तेज आंधी में ढह गया।

वडाला इलाके में भी लोहे का स्ट्रक्चर तेज आंधी में ढह गया।

मुंबई में बिगड़े मौसम की 3 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट

वहीं, देश में आंधी-बारिश और ओले का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। राजस्थान में 16 मई तक बरसात का दौर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज देश के 25 राज्यों में बारिश होगी। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड भी शामिल हैं। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्य भी शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के चलते राज्यों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3 दिन बाद हीटवेव की संभावना है। रविवार को देश में सबसे ज्यादा तापमान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!