सिविल सेवा दिवस पर 12 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:सूचना विभाग के धर्मेंद्र मीणा समेत कई अफसरों को मिला प्रशंसा पत्र

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सिविल सेवा दिवस पर 12 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:सूचना विभाग के धर्मेंद्र मीणा समेत कई अफसरों को मिला प्रशंसा पत्र

करौली

करौली में सिविल सेवा दिवस पर 12 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित। - Dainik Bhaskar

करौली में सिविल सेवा दिवस पर 12 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित।

करौली में सिविल सेवा दिवस 2025 के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के धर्मेंद्र कुमार मीणा को विशेष सम्मान मिला। उन्हें सरकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया। मीणा ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई।

जिला कलेक्टर सक्सेना ने कहा कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने चुनौतियों का सामना करते हुए मेहनत और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सराहनीय कार्यों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित करना गर्व की बात है।

समारोह में धर्मेंद्र मीणा सहित कुल 12 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से काम करने की शुभकामनाएं दीं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!