70 करोड़ की हीरोइन तस्करी:25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:शिवपुरा पुलिस ने चाड़वास से पकड़ा, बीकानेर पुलिस को सौंपा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

70 करोड़ की हीरोइन तस्करी:25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:शिवपुरा पुलिस ने चाड़वास से पकड़ा, बीकानेर पुलिस को सौंपा

सोजत

बीकानेर जिले के खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज 70 करोड़ रुपये की हीरोइन तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभिषेक उर्फ अभिनव उर्फ अभय राजपुरोहित को शिवपुरा पुलिस ने उसके पैतृक गांव चाड़वास से हिरासत में लिया है। बाद में उसे बीकानेर की खाजूवाला पुलिस को सौंप दिया गया।

सोजत डीएसपी रतनाराम देवासी ने बताया कि अभिषेक राजपुरोहित बीकानेर के खाजूवाला पुलिस थाने में 70 करोड़ रुपये की हीरोइन तस्करी के अंतरराष्ट्रीय मामले में वांछित था। रविवार को शिवपुरा पुलिस को उसके गांव में होने की पुख्ता सूचना मिली। थाना अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने खुलासा किया कि इस तस्करी का मास्टरमाइंड राकेश प्रजापत निवासी चोपड़ा है। राकेश प्रजापत पहले भी दो बार हीरोइन की खेप ला चुका है। इस गिरफ्तारी में कांस्टेबल अजयसिंह ने तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Categories:
error: Content is protected !!