बीकानेर में आइसक्रीम-फैक्ट्री से अमोनिया रिसाव, लोगों की तबीयत बिगड़ी:उल्टियां होने लगी, सांस लेने में दिक्कत आई; पुलिस बोली- गैस बंद करने का काम हमारा नहीं

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में आइसक्रीम-फैक्ट्री से अमोनिया रिसाव, लोगों की तबीयत बिगड़ी:उल्टियां होने लगी, सांस लेने में दिक्कत आई; पुलिस बोली- गैस बंद करने का काम हमारा नहीं

बीकानेर

रामपुरिया आइसफैक्ट्री जहां से रिसाव हुआ। - Dainik Bhaskar

रामपुरिया आइसफैक्ट्री जहां से रिसाव हुआ।

बीकानेर शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर भी वापस निकल गई।

चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम के भंडार के पीछे रामपुरिया आइस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो आइस फैक्ट्री से रिसाव की आवाज आ रही थी। यहां वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक उल्टी करने लगी तो उसे पड़ोस में रिश्तेदार के घर पर छोड़ कर आया। महेंद्र के साथ कमल ने भी गैस से तबीयत खराब होने का दावा किया।

फैक्ट्री कर्मचारी की भी तबीयत बिगड़ी

स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया है। फैक्ट्री संचालक की की और से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने माना कि रिसाव हो रहा है।

पुलिस आई और चली गई

क्षेत्र के लोगों ने इस बारे में सदर पुलिस को सूचना दी, पुलिस की एक गाड़ी मौके पर आई। एक पुलिस कर्मी ने फोन करने वालों को डांट लगाई कि उन्हें क्यों बुलाया है। गैस बंद करने का काम हमारा नहीं है। इसके बाद पुलिस की गाड़ी वहां से निकल गई।

आबादी क्षेत्र से हटाने की डिमांड

आसपास रहने वालों का कहना है कि इस आइस फैक्ट्री को तुरंत हटा देने चाहिए। आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। अगर अब इसे नहीं हटाया तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!