बैंक ऑफ़ बडा़ैदा ने पीबीएम के मानसिक रोग और नशामुक्ति विभाग को भेंट की थ्री सीटर चेयर्स

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]


बीकानेर, 23 जुलाई। पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग को सादुलगंज स्थित बैंक ऑफ बडा़ैदा शाखा द्वारा मंगलवार को चार थ्री सीटर चेयर्स भेंट की गई।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एंव नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने कहा कि यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के यह चेयर्स उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने कहा बैंक का सामाजिक सरोकार का यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।
मानसिक रोग एंव नशामुक्ति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हरफूल सिंह ने बैंक प्रबंधन का आभार जताया और कहा कि अस्पताल के विकास में भामाशाहों और दानदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण है।
इस दौरान डॉ. श्रीगोपाल गोयल, वित्तीय सलाहकार मीना सोनगरा, बैंक के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक अश्वनी कुमार, चीफ मेनेजर कमलेश कुमार सॉंखला सहित चिकित्सक, रेजिडेन्ट व नर्सिंग ऑफिसर व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!