BY DEFENCE JOURNALIST SAHIL | T.I.N. NETWORK
62 वर्षों की वीरगाथा का समापन: बीकानेर नाल एयरबेस पर एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह, PVSM, AVSM की मौजूदगी में मिग-21 की अंतिम उड़ान
बीकानेर/नई दिल्ली/चंडीगढ़ | अगस्त 2025 — भारतीय वायुसेना इस सप्ताह बीकानेर के नाल एयरबेस से अपने अंतिम मिग-21 लड़ाकू विमानों को विदाई देने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर के केंद्र में रहे एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह, PVSM, AVSM, चीफ़ ऑफ़ एयर स्टाफ (CAS), जिन्होंने 17 अगस्त से 19 अगस्त तक नाल एयरफोर्स स्टेशन में मौजूद रहकर इन अंतिम उड़ानों के साक्षी बने।
यह सिर्फ एक विमान की विदाई नहीं है, बल्कि 62 साल पुराने उस युग का अंत है जिसमें ‘देसी जुगाड़’ की ताकत ने एक सोवियत मशीन को भारतीय आत्मा में ढाल दिया।
नाल एयरबेस: जहां एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह की निगरानी में गूंजेगी आखिरी दहाड़
राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरफोर्स स्टेशन भारत की वह आखिरी वायुसेना छावनी है, जहां से मिग-21 विमान अंतिम बार उड़ान भर रहे हैं।
17 अगस्त की सुबह यहां पहुंचे एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने स्क्वाड्रनों, पायलटों और ग्राउंड क्रू से मुलाकात की। उन्होंने अंतिम उड़ानों से पहले एयरमेन और अधिकारियों को संबोधित किया और कहा कि —
“मिग-21 ने हमें साहस, अनुशासन और निडरता सिखाई है। यह विदाई भारतीय वायुसेना के इतिहास का स्वर्णिम पन्ना है।”
‘फ्लाइंग कॉफिन’ से एयर योद्धा: एयर चीफ़ मार्शल सिंह की सलामी
450 से अधिक दुर्घटनाओं और लगभग 200 पायलट शहादतों के बावजूद मिग-21 ने कभी अपनी भूमिका से मुंह नहीं मोड़ा।
एयर चीफ़ मार्शल सिंह ने कहा:
“कभी इसे फ्लाइंग कॉफिन कहा गया, लेकिन हमारे एयरवॉरियर्स ने इसे फ्लाइंग लीजेंड बना दिया। यह विमान तीन पीढ़ियों के लिए प्रशिक्षण का स्कूल रहा है और हर युद्ध में हमारी ढाल और तलवार बना।”
जुगाड़ की ताकत: HAL और IAF का कमाल
भारतीय तकनीशियनों और वैज्ञानिकों ने मिग-21 को बार-बार नया जीवन दिया। एयर चीफ़ मार्शल सिंह ने तकनीकी टीम की सराहना करते हुए कहा:
“हिंदुस्तानी इंजीनियरिंग और जुगाड़ ने इस विमान को 21वीं सदी तक हवा में रखा। हर तकनीकी सुधार इस बात का प्रमाण है कि हमारे लोग किसी भी संसाधन को शक्ति में बदल सकते हैं।”
क्यों रहा इतने लंबे समय तक मिग-21?
एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि मिग-21 को मजबूरी में लंबे समय तक उड़ाना पड़ा:
“जब तक तेजस तैयार नहीं हुआ, हमें मिग पर भरोसा करना पड़ा। हमारी जिम्मेदारी थी कि भारतीय आकाश कभी खाली न रहे।”
तेजस Mk1A: भविष्य की उड़ान, नाल से ही नई कहानी
19 अगस्त को नाल एयरबेस से लौटने से पहले एयर चीफ़ मार्शल सिंह ने संकेत दिए कि तेजस Mk1A के स्क्वाड्रन भविष्य में बीकानेर में भी तैनात किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा:
“आज हम मिग को सलाम कर रहे हैं, कल इसी आकाश से तेजस की दहाड़ सुनाई देगी। यह आत्मनिर्भर भारत की पहचान होगी।”
नाल एयरबेस पर फिल्मी रंग: नेटफ्लिक्स टीम, रणबीर, विकी, आलिया और भंसाली की मौजूदगी
इस ऐतिहासिक विदाई के बीच बीकानेर का नाल एयरफोर्स स्टेशन बॉलीवुड और इंटरनेशनल मीडिया का भी केंद्र बना।
सूत्रों के अनुसार, 6 अगस्त से 10 अगस्त तक नेटफ्लिक्स की टीम नाल एयरबेस पर मौजूद रही, जो मिग-21 की कहानी पर एक विशेष डॉक्यू-सीरीज़ बना रही है।
इसके अलावा, रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट पहले ही “लव एंड वॉर” की शूटिंग के लिए नाल एयरबेस और बीकानेर आ चुके थे। शूटिंग की तैयारियों के लिए कोरियोग्राफ़र रेमो डीसूज़ा ने बीकानेर के हेरिटेज स्थलों को विकसित किया। वहीं, फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी 16 अगस्त को नाल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म में शायद एयरफोर्स चीफ़ का एक छोटा सा किरदार भी शामिल किया गया है।
राजस्थान की रेत पर अंतिम सलामी, चंडीगढ़ में अंतिम अध्याय
बीकानेर के नाल एयरबेस पर एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह की मौजूदगी में मिग-21 की आखिरी उड़ानों का सिलसिला इतिहास बन चुका है। अब 19 सितंबर को चंडीगढ़ में अंतिम डि-इंडक्शन समारोह होगा।
राजस्थान की रेत, पंजाब की गलियां और कश्मीर की वादियां मिग-21 की गूंज से भरपूर रही हैं। आज वह गूंज स्मृतियों में दर्ज हो रही है — और उसके साक्षी बने भारतीय वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह।
BY DEFENCE JOURNALIST SAHIL | T.I.N. NETWORK
End of a 62-Year-Long Saga: Final Flight of MiG-21 at Bikaner Nal Airbase in the Presence of Air Chief Marshal Amar Preet Singh, PVSM, AVSM
Bikaner/New Delhi/Chandigarh | August 2025 — The Indian Air Force is bidding farewell to its last MiG-21 fighter jets from Bikaner’s Nal Airbase this week. At the heart of this historic moment stood Air Chief Marshal Amar Preet Singh, PVSM, AVSM, Chief of the Air Staff (CAS), who remained present at Nal Air Force Station from 17th to 19th August to witness these final flights.
This is not just the farewell of an aircraft, but the end of a 62-year-old era where Indian ingenuity transformed a Soviet machine into the soul of the nation’s air power.
Nal Airbase: Where Air Chief Marshal Amar Preet Singh Oversaw the Last Roar
Bikaner’s Nal Air Force Station is the final bastion of the Indian Air Force where the MiG-21 took to the skies for one last time.
On the morning of 17th August, Air Chief Marshal Amar Preet Singh met squadron members, pilots, and ground crew. Addressing airmen and officers before the final flights, he said:
“The MiG-21 taught us courage, discipline, and fearlessness. This farewell is a golden chapter in the history of the Indian Air Force.”
From ‘Flying Coffin’ to Air Warrior: Singh’s Salute
Despite over 450 crashes and nearly 200 pilot martyrs, the MiG-21 never failed to serve its purpose.
Air Chief Marshal Singh remarked:
“It was once called the Flying Coffin, but our air warriors turned it into a Flying Legend. For three generations, this aircraft was a school of training, and in every war, it stood as both our shield and sword.”
The Power of Jugaad: HAL and IAF’s Marvel
Indian technicians and scientists repeatedly gave new life to the MiG-21. Acknowledging their contribution, Air Chief Marshal Singh said:
“Indian engineering and jugaad kept this aircraft in the skies well into the 21st century. Every technical upgrade stands as proof that our people can turn any resource into strength.”
Why Did the MiG-21 Stay So Long?
Air Chief Marshal Amar Preet Singh clarified the compulsion of extending the MiG-21’s service life:
“Until the Tejas was ready, we had to depend on the MiG. Our responsibility was to ensure that Indian skies were never left unguarded.”
Tejas Mk1A: Future Flights, New Stories from Nal
Before departing Nal Airbase on 19th August, Air Chief Marshal Singh hinted that Tejas Mk1A squadrons could also be stationed at Bikaner in the future. He said:
“Today we salute the MiG, tomorrow the roar of Tejas will echo across these skies. It will be the true identity of an Atmanirbhar Bharat.”
Film & Series Buzz: Netflix, Bollywood Stars, and Bhansali at Nal
Amid this historic farewell, Bikaner’s Nal Airbase also turned into a hub of cinematic and international attention.
According to sources, between 6th and 10th August, a Netflix crew was present at Nal Air Force Station, filming a special docu-series on the MiG-21.
Adding to the glamour, Bollywood stars Ranbir Kapoor, Vicky Kaushal, and Alia Bhatt had earlier arrived at Nal and Bikaner for the shooting of their upcoming film “Love and War.” For the film’s grand sequences, choreographer Remo D’Souza developed several heritage sites in Bikaner. On 16th August, celebrated filmmaker Sanjay Leela Bhansali himself visited Nal Airbase.
Industry insiders suggest that the film may even feature a cameo-like appearance of the Air Force Chief’s character.
Final Salute in Rajasthan’s Sands, Last Chapter in Chandigarh
At Nal Airbase in Bikaner, under the watch of Air Chief Marshal Amar Preet Singh, the final roars of the MiG-21 have entered history. The last de-induction ceremony will now be held on 19th September in Chandigarh.
The deserts of Rajasthan, the plains of Punjab, and the valleys of Kashmir once thundered with the sound of MiG-21s. Today, that echo lives only in memory — with Air Chief Marshal Amar Preet Singh himself as witness to this closing chapter of Indian aviation history.
Add Comment