बीकानेर में कार पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत:मृतकों में 4 भाई, आधे घंटे तक गाड़ी में दबे रहे, शादी समारोह से लौट रहे थे

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में कार पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत:मृतकों में 4 भाई, आधे घंटे तक गाड़ी में दबे रहे, शादी समारोह से लौट रहे थे

बीकानेर

बीकानेर में एक तेज रफ्तार ट्रक पास चल रही कार पर पलट गया। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 भाई हैं। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक घायल ट्रक के नीचे ही दबे रहे। एक्सीडेंट देशनोक में बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ।

कार पिचकी, रेस्क्यू में हुई देरी

जानकारी के अनुसार करणी मंदिर के पास रेलवे क्रासिंग पर बने पुल पर ये एक्सीडेंट हुआ। एक ट्रक नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा था। तभी ये असंतुलित होकर नोखा की ओर जा रही कार पर पलट गया।

कार पूरी तरह से सड़क पर पिचक गई। इस कार में 6 लोग थे। हादसे के आधे घंटे तक सभी घायल ट्रक के नीचे दबे रहे। जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाकर सभी को बाहर निकाला गया।

इनमें से 4 घायलों को देशनोक सीएचसी में और 2 को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

शादी समारोह में शामिल होने आए थे

कार सवार देशनोक में एक समारोह में शामिल होने आए थे। एक्सीडेंट में नोखा के रहने वाले अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ नाई, मूलचंद्र (45), पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम नाई व श्याम सुंदर (60) व द्वारका प्रसाद (45) पुत्र चेतनराम, करणीराम (50) पुत्र मोहनराम शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मूलचंद व पप्पूराम सगे भाई थे। वहीं, श्याम सुंदर व द्वारका प्रसाद भी सगे भाई थे। एक्सीडेंट के कारण ओवरब्रिज पर देर रात तक जाम लगा रहा।

अब देखिए- एक्सीडेंट से जुड़े PHOTOS…

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट के कुछ मिनटों में ही सभी घायलों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे थी। इसलिए भी देर लग गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट के कुछ मिनटों में ही सभी घायलों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे थी। इसलिए भी देर लग गई।

ट्रक सामान से भरा हुआ था इसलिए वजन और ज्यादा था। ट्रक पूरी कार पर ही पलट गया। कोई भी हिस्सा ट्रक के बाहर नहीं था।

ट्रक सामान से भरा हुआ था इसलिए वजन और ज्यादा था। ट्रक पूरी कार पर ही पलट गया। कोई भी हिस्सा ट्रक के बाहर नहीं था।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!