नई दिल्ली। Abhitoons Creations एनिमेशन स्टूडियो में चल रही एक माह की एनिमेशन फ़िल्म मेकिंग वर्कशॉप के दौरान एनिमेशन के 8 विद्यार्थियों ने क्ले एनिमेशन शार्ट मूवी “संवेदना” रिश्ता एहसासों का निर्माण किया। एनिमेटर अभिलाषा भारतीय के निर्देशन में बनाई गई इस फ़िल्म में कॉन्सेप्ट सुप्रसिद्ध लेखक तपन भट्ट की है और एडिटिंग स्टूडियो के डायरेक्टर व एनिमेटर स्वप्निल टाँक की है। फ़िल्म की टीम में मुख्य एनिमेटर के रूप में आयुषी कसेरा, जान्हवी तनेजा, सिद्धि गाँधी, ख़ुशी जैन, ऐंजिलिना अनुपा केरकेट्टा, प्रियंका गुप्ता, स्नेहा गौतम व अक्षिता खंडेलवाल हैं। फ़िल्म संवेदना जानवरों के प्रति प्रेम व जीवन के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। निर्देशक अभिलाषा भारतीय ने बताया कि क्ले एनिमेशन एक बहुत धैर्य रखने वाली व रचनात्मक कला है जिसे सम्पूर्ण टीम ने बहुत मेहनत और लगन से एकजुट होकर इस फ़िल्म में अनुभव किया है। फ़िल्म Abhitoons Creations के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
Abhitoons Creations की शार्ट मूवी “संवेदना”: जानवरों के प्रति प्रेम व जीवन के प्रति संवेदनशीलता का सुंदर चित्रण
May 29, 2024
1 Min Read










Add Comment