भारत बंद का आह्वान:डीसीपी ने प्रतिनिधियों व व्यापारियों की बैठक ली, शांति पूर्ण आयोजन करने की अपील की

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत बंद का आह्वान:डीसीपी ने प्रतिनिधियों व व्यापारियों की बैठक ली, शांति पूर्ण आयोजन करने की अपील की

जोधपुर

भारत बंद के आह्वान को लेकर जोधपुर पुलिस भी अलर्ट है। डीसीपी ईस्ट ने आज बंद का आह्वन करने वाले प्रतिनिधियों और व्यापारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी इंटेलीजेंस के ऑफिसर भी मौजूद थे। इस दौरान शांति पूर्वक बंद की अपील की।

बता दें की भीमसेना व बहुजन दलित सामाजिक संगठन की ओर से 21 अगस्त को संपूर्ण भारत बंद का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग रखी। इस दौरान प्रतिनिधियों को व्यापारी संगठनों से भी चर्चा करने के आमंत्रित किया। दोनों संगठनों से बात कर शांति पूर्ण आयोजन की अपील की गई।

इधर व्यपारी संगठनों का कहना है कि पहले से कोई जानकारी इस बंद को लेकर नहीं थी ऐसे में अचानक से बंद करने से व्यापारियों को काफी नुकसान होगा।

डीसीपी ईस्ट ने प्रतिनिधियों को निर्देश दिए की बंद को शांति पूर्वक किया जाए, साथ ही चेतावनी भी दी की अगर लॉ एंड ऑर्डर का उल्लंघन होगा तब पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी शांति पूर्ण बंद का आश्वासन दिया।

Categories:
error: Content is protected !!