NATIONAL NEWS

सरकारी अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरा हार्ट पेशेंट, मौत:सेफ्टी रूम में टॉयलेट करने गया था, फॉल सीलिंग पर फिसला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सरकारी अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरा हार्ट पेशेंट, मौत:सेफ्टी रूम में टॉयलेट करने गया था, फॉल सीलिंग पर फिसला

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में स्थित हल्दीराम अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरने से एक 65 साल के वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। वृ़द्ध नागौर का रहने वाला हीर सिंह है।

नागौर के बासेरी गांव का रहने वाले हीर सिंह को हार्ट प्रॉब्लम थी। ऐसे में उसे हल्दीराम अस्पताल में दिखाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। इलाज के दौरान वो यहां भर्ती थी। एक कॉटेज में उसका इलाज चल रहा था। वो कॉटेज संख्या 210 में भर्ती था। जिसका टॉयलेट खराब होने के कारण वो 212 नंबर में टॉयलेट करने जा रहा था। इस बीच गलती से वो 212 नंबर टॉयलेट से पहले बने एक रूम में चला गया। इस रूम में फॉल सीलिंग की टाइल्स रखी हुई थी। जिस पर पैर रखने से फिसल गया और दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने जोर की आवाज सुनी और उसकी तरफ भागे। हीर सिंह को लेकर तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के की बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर पीबीएम अस्पताल की पुलिस चौकी से जाब्ता पहुंच गया। मौका मुआयना भी किया गया। शनिवार सुबह हीर सिंह का शव मॉर्च्युरी में रख दिया गया।

सेफ्टी रूम में हादसा

जिस रूम में हीर सिंह ने गलती से प्रवेश किया, वो सेफ्टी रूम था। जहां हर किसी का प्रवेश नहीं हो सकता। इसके बाद भी यहां पर न ताला लगा हुआ था और न किसी तरह का प्रतिबंध था। सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि अस्पताल के टॉयलेट खराब क्यों थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!