भारत-पाक बॉर्डर पर फिर मिली 15 करोड़ की हेरोइन:नरमे के खेत में मिला 3 किलो का पैकेट, पुलिस और BSF ने की संयुक्त कार्रवाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत-पाक बॉर्डर पर फिर मिली 15 करोड़ की हेरोइन:नरमे के खेत में मिला 3 किलो का पैकेट, पुलिस और BSF ने की संयुक्त कार्रवाई

अनूपगढ़

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक बार फिर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। रायसिंहनगर विधानसभा के गांव 44 पीएस में एक नरमे के खेत से 3 किलो हेरोइन मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और समेजा कोठी थाना पुलिस ने ये संयुक्त कार्रवाई की है।

अनूपगढ़ जिले के गांव 44 पीएस में खेत में मिला 3 किलो हेरोइन का पैकेट।

अनूपगढ़ जिले के गांव 44 पीएस में खेत में मिला 3 किलो हेरोइन का पैकेट।

ड्रोन से भेजी गई हेरोइन
समेजा कोठी पुलिस थाने के SHO विकास बिश्नोई ने बताया कि कॉन्स्टेबल कालूराम की सूचना पर सोमवार रात करीब 1.30 बजे कार्रवाई की गई। पाकिस्तान से देर रात ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की यह खेप भेजी गई थी।
बलवंत सिंह रायसिख के नरमे के खेत में हेरोइन का पैकेट पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर BSF और CID को भी सूचित किया। सुरक्षा एजेंसियों ने 3 किलोग्राम हेरोइन पैकेट को जब्त कर लिया है।

इलाके में नाकाबंदी की
SHO ने कहा कि BSF और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और एक संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया गया है। तस्करों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी ड्रोन के माध्यम से हेरोइन तस्करी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Categories:
error: Content is protected !!