बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर की ओर से मंगलवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में हिन्दी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर, हास्य अभिनेता महमूद की जयंती तथा पार्श्वगायक महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘एक शाम लता मंगेशकर, महमूद, महेंद्र कपूर के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों ने इन महान कलाकारों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा रहे, जबकि अध्यक्षता नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र एवं ड्रग्स नशा मुक्ति पुनर्वास अस्पताल, रानी बाजार के डॉ. हरमीत सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि लिम्का अवार्ड विजेता चेतन प्रकाश सोनी एवं मास्टर अमीर, डायरेक्टर अमीर टेलर्स रहे।
कार्यक्रम में एम. रफीक कादरी, सिराजुद्दीन खोखर, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. हिमांशु दाधीच, संजीव एरन, मंजू सुथार, डॉ. नरेश पोपली, प्रदीप खत्री, एम.आर. कुकरेजा, रविन्द्र जैन, हरिकिशन मेहरड़ा, धर्माराम, लक्ष्मीनारायण भाटी, मनफूल पंवार, इम्तियाज अहमद, पवन उमठ, भूपेंद्र सिंह खालसा, डॉ. राकेश सारस्वत, राजीव शर्मा एवं राजेश अरोड़ा ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी ने किया।







