बीकानेर को सिरेमिक और फर्टिलाइजर हब बनाने के साथ-साथ विकसित बीकानेर की संकल्पना के वादे के साथ मीडिया से मुखातिब हुए चौथी बार विजयी रहे संसद अर्जुन राम मेघवाल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर को सिरेमिक और फर्टिलाइजर हब बनाने के साथ-साथ विकसित बीकानेर की संकल्पना के वादे के साथ मीडिया से मुखातिब हुए चौथी बार विजयी रहे संसद अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर। लगभग साठ हजार से अधिक वोटों से बीकानेर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बीकानेर को अब सिरेमिक हब के साथ-साथ फर्टिलाइजर हब बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इसके साथ ही पीएम मोदी की कल्पना के अनुरूप बीकानेर में रेलवे, टूरिज्म इत्यादि सभी क्षेत्र के साथ विकसित भारत और विकसित बीकानेर की संकल्पना को साकार करना है। बीकानेर में असामाजिक तत्वों के विरोध प्रदर्शन पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सरकार द्वारा कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर समीक्षा करेगी परंतु अभी देश की जनता और बीकानेर की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे चौथी बार इस सीट पर कार्य करने का सुअवसर प्रदान किया।

Categories:
error: Content is protected !!