बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान; पारा 36 के पार:बारिश के बाद अब गर्मी का अहसास; अब मानसून पड़ा कमजोर

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान; पारा 36 के पार:बारिश के बाद अब गर्मी का अहसास; अब मानसून पड़ा कमजोर

बीकानेर

मानसून और सावन के महीने में बीकानेर में हुई बारिश ने भले ही मौसम ठंडा कर दिया, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में फिर से बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। रक्षा बंधन के त्यौहार पर बीकानेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। लगातार तापमान में बढ़ोतरी के कारण एक बार फिर तेज गर्मी दस्तक दे रही है।

बीकानेर में अब मौसम पूरी तरह से साफ है और अब पारा बढ़ने लगा है। सोमवार को तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रहा, जबकि न्यूनतम पारा अब 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यानी दिन के साथ रात में भी गर्मी बढ़ रही है। पिछले दिनों बारिश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया तो रात का तापमान महज बीस डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

माैसम विभाग ने आने वाले दिनों में बीकानेर में बारिश की उम्मीद नहीं जताई है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि पश्चिमी राजस्थान में ही कहीं बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। फिर से कोई नया सिस्टम बनता है तो बारिश होगी। फिलहाल अलवर के लिए ओरेंज अलर्ट है, वहीं भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, बारां, कोटा में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!