भारत करने जा रहा पनडुब्बी से मिसाइल फायरिंग का टेस्ट, चीन ने भेज दिया अपना जासूसी जहाज, मात्र 120 मील की दूरी से कर रहा निगरानी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत करने जा रहा पनडुब्बी से मिसाइल फायरिंग का टेस्ट, चीन ने भेज दिया अपना जासूसी जहाज, मात्र 120 मील की दूरी से कर रहा निगरानी

चीन ने भारतीय नेवी की एक एक्सरसाइज की जासूसी करने का फैसला किया है। इंडियन नेवी की ओर से बंगाल की खाड़ी में एक अभ्यास किया जाना है। लेकिन इससे पहले ही चीन ने अपना एक जासूसी जहाज हिंद महासागर में भेज दिया है। यह जहाज एक्सरसाइज वाली जगह से 222 किमी दूर है।

हाइलाइट्स

  • चीन ने हिंदमहासागर में जासूसी जहाज भेजा है
  • भारत की एक एक्सरसाइज से पहले यह जहाज पहुंचा है
  • इंडियन नेवी सब सरफेस फायरिंग करने वाला है

बीजिंग: चीन की चालबाजी एक बार फिर सामने आई है। चीन ने अपने जासूसी जहाज जियांग यांग होंग 03 को हिंद महासागर में भेजा है। चीन इस जहाज को रिसर्च जहाज बताता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि यह जासूसी में इस्तेमाल होता है। लेकिन चीन की ओर से इस जहाज को भेजने की टाइमिंग बेहद खास है। जहाज को ऐसे समय पर भेजा गया है जब भारतीय नेवी सब सरफेस फायरिंग करने वाला है। चीन का जासूसी जहाज मिसाइल फायरिंग वाले इलाके से 222 किमी की दूरी पर है।

ओपन सोर्स इंटेलिजेंस रिसर्चर डिफेंस जर्नलिस्ट साहिल ने एक ग्राफिक्स शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इसमें उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लगभग 595 किमी के एरिया में भारतीय नौसेना सब सरफेस फायरिंग अभ्यास करने वाला है। चीन का समुद्री रिसर्च पोत जियांग यांग होंग 03 वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में जा रहा है। यह अभ्यास वाली जगह से 120 समुद्री मील (222 किमी) दूरी पर चल रहा है। चीन ने संभवतः इसे जानकारी इकट्ठा करने के लिए भेजा होगा।

पहले भी भेज चुका है जासूसी जहाज

इससे पहले भी जब भारत को मिसाइल लॉन्च करना था तब भी चीन ने अपने जासूसी जहाजों को भेजा था। मार्च में भारत की ओर से ओडिशा तट पर मिसाइल लॉन्च के लिए अलार्म जारी किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद एक चीनी रिसर्च जहाज भारत के पूर्वी समुद्री तट पर पहुंच गया। इसके बाद अग्नि पांच मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी पुष्टि की थी। तब चीन ने जियान यांग होंग-1 जासूसी जहाज को भेजा था।

भारत के लिए खतरा है जासूसी जहाज

चीन के ये कथित रिसर्च जहाज जासूसी के लिए इस्तेमाल होते हैं। चीन का कहना है कि वह इनके जरिए समुद्र का शोध कर रहा है। लेकिन एक्सपर्ट्स वॉर्निंग दे चुके हैं कि इस जहाज में सैन्य ग्रेड के उपकरण लगे हो सकते हैं। यह समुद्र की मैपिंग कर सकता हैं जो भारत के साथ युद्ध में चीनी पनडुब्बियों को फायदा पहुंचाएगा। पहले यह जहाज श्रीलंका के बंदरगाह पर रुकते थे। लेकिन भारत के विरोध के बाद श्रीलंका ने इसे अपने तट पर रुकने से मना कर दिया। भारत से तनाव के बीच मालदीव ने चीन के जासूसी जहाज को अपने तट पर रुकने दिया। अप्रैल में यह जहाज दूसरी बार मालदीव के तट पर रुका था।

Categories:
error: Content is protected !!