DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

दिल्ली पुलिस का दावा- अलकायदा के 14 आतंकी हिरासत में:झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छापामारी; सरगना रांची में था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दिल्ली पुलिस का दावा- अलकायदा के 14 आतंकी हिरासत में:झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छापामारी; सरगना रांची में था

रांची

दिल्ली पुलिस ने 3 राज्यों में छापेमारी की थी, जहां से 14 आतंकी पकड़े जाने का दावा किया गया है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली पुलिस ने 3 राज्यों में छापेमारी की थी, जहां से 14 आतंकी पकड़े जाने का दावा किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार, 22 अगस्त को झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेने के बाद अल कायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

दिल्ली पुलिस के अफसरों ने न्यूज एजेंसी TIN को बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस ने बताया कि अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट​( AQIS) के सरगना डॉ. इश्तियाक को झारखंड से हिरासत में लिया गया। ये देश में आतंकी हमलों की तैयारी में था।

राजस्थान से 6, यूपी-झारखंड से 8 हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने तीनों राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इन राज्यों में जगह-जगह छापेमारी की। झारखंड के 3 जिले लोहरदगा, हजारीबाग और रांची के 14 स्थानों पर रेड डाली गई। इन जगहों पर आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से 6, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया।

​​​​दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि झारखंड में अल कायदा कई जिलों में नेटवर्क खड़ा कर रहा है। यह कन्फर्म होते ही बुधवार देर रात झारखंड में अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद इस इन्फॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया। देर रात ही टीम ने रेड डाली।

हजारीबाग से गिरफ्तार संदिग्ध को रांची ले गई टीम

ATS ने हजारीबाग से संदिग्ध आतंकी फैजान अहमद को गिरफ्तार किया।

ATS ने हजारीबाग से संदिग्ध आतंकी फैजान अहमद को गिरफ्तार किया।

ATS ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान फैजान अहमद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का सक्रिय सदस्य है। टीम ने फैजान का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ रांची ले आई।

राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़े गए संदिग्ध, पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली रवाना

राजस्थान के भिवाड़ी के चौपानकी में अल कायदा से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी गई। जहां सभी 6 संदिग्ध एक साथ रह रहे थे। इन सभी को पुलिस अपने साथ दिल्ली ले जा सकती है। 

कैसे बना आतंकी संगठन AQIS
अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट​( AQIS) की शुरुआत 2014 में पूर्व अल-कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी ने की थी। पाकिस्तान मूल का असीम उमर इसका शुरुआती सदस्य था। तब अल-जवाहिरी की तरफ से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने भारत के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की बात कही थी।

अब इसकी अगुआई ओसामा महमूद कर रहा है, जो पाकिस्तान मूल का बताया जाता है। US-अफगान मिलिट्री ऑपरेशन में उमर मारा गया था। इसके बाद 2019 में महमूद ने इसकी बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन सब-कॉन्टिनेंट में अल-कायदा के एक संगठन AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट) के 200 लड़ाके मौजूद हैं।

इनका लीडर आतंकी ओसामा महमूद है। वहीं अफगानिस्तान में इस संगठन के 400 लड़ाके हैं। UN के एक मेंबर स्टेट ने दावा किया है कि AQIS क्षेत्र में ISIS के खोरासान प्रोविंस (ISIL-K) से जुड़ने के लिए तैयार है।

भारत में आतंकी संगठन AQIS कितना एक्टिव
दिल्ली में 2015 में तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद AQIS की भारत में मौजूदगी का पहली बार पता चला था। दिल्ली पुलिस ने बाद में AQIS के आतंकी मौलाना अब्दुल रहमान कासमी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने दावा किया कि इस आतंकी संगठन ने झारखंड के जंगलों में ट्रेनिंग कैंप बना रखे हैं। जुलाई 2021 में UP पुलिस ने अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। भारत में अब AQIS का कोई बेस नहीं है।

पिछले साल झारखंड के लोहरदगा से ही फैजान की हुई थी गिरफ्तारी

जुलाई 2023 में लोहरदगा से आतंकी फैजान को NIA ने गिरफ्तार किया था।

जुलाई 2023 में लोहरदगा से आतंकी फैजान को NIA ने गिरफ्तार किया था।

पिछले साल लोहरदगा से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के आतंकी फैजान उर्फ फैज की गिरफ्तारी हुई थी। 19 साल का फैजान इंटरनेट मीडिया पर लोगों को दहशत फैलाने का प्रशिक्षण दे रहा था।

उसके कॉन्टैक्ट ISIS के विदेशी संचालकों से थे। ये भारत में हिंसक कार्रवाई की योजना बना रहे थे और भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!