
बीकानेर | भारत विकास परिषद – मीरा शाखा की प्रेरणादायक पहल
संस्कार, सृजनशीलता और स्वाद का अद्भुत संगम Kitchen Marstro 2026
भारत विकास परिषद – मीरा शाखा, बीकानेर द्वारा Bharat Gas (BPCL) के सहयोग से Kitchen Maestro – 2026 पाक-कला प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन 03 जनवरी 2026 को जिला उद्योग परिषद संघ, रानी बाजार, बीकानेर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे पूरे आयोजन में राष्ट्रभावना एवं संस्कारों का संदेश प्रवाहित हुआ।
इस अवसर पर मीरा शाखा की संरक्षिका श्रीमती ऋतु मित्तल जी ने उपस्थितजनों को भारत विकास परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी तथा परिषद द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा, संस्कार एवं विकासात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की ऑर्गनाइज़र एवं शाखा की सक्रिय सदस्य डॉ. आशु मलिक ने पूरे आयोजन को अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराते हुए अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में 18 जोड़ियों ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया और लाइव कुकिंग चैलेंज के माध्यम से अपनी पाक-कला, रचनात्मकता एवं टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
साथ ही बच्चों के लिए आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में भी अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
श्रीमती दीप्ति गोविल,President – North Western Railway Women Welfare Organization रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा और अधिक बढ़ी।
प्रतियोगिता के माननीय निर्णायकगण श्री नंदलाल शर्मा,
श्रीमती धनश्री डेर्डेकर एवं
श्रीमती गर्गी रहे, जिन्होंने निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कुकिंग प्रतियोगिता विजेता
1. कंचन & गुंजन कोठारी
2. रजनी कालरा & संजू
3. मनीषा आर्य & भवानी शंकर
4. निकिता माथुर & सुमन माथुर
5. ऋषभ भारी & मॉली भारी
ड्राइंग प्रतियोगिता विजेता
1. अवंतिका
2. हर्षिता
3. इवांका
कार्यक्रम में Bharat Gas (BPCL) के पदाधिकारीगण, माननीय निर्णायकगण एवं भारत विकास परिषद के अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं विशेष रूप से आमंत्रित भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य श्री मान विनोद आडा जी ,रीजनल सचिव महिला सहभागिता श्रीमती शशि चुघ,
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल,
प्रांतीय महिला सहभागिता श्रीमती छवि गुप्ता,
श्रीमती हेमा सिंह, श्रीमती रतन गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा एवं श्रीमती रेणु माथुर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं संस्कारपरक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Kitchen Maestro – 2026 समाज में सकारात्मक ऊर्जा, महिला सहभागिता एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला एक स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ।















Add Comment