GENERAL NEWS

खान और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अवैध खनन के विरुद्ध की कार्यवाही..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 16 फरवरी। खान विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संयुक्त कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसील बज्जू के चक-9 एमआरएम में जिप्सम का अवैध खनन करते हुए पाए जाने पर एक एक्सकेवेटर, एक जेसीबी मय दो डम्पर पकड़ कर थाना रणजीतपुरा को सुपुर्द किया गया। खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौक़े पर जिप्सम खनिज का कुल 483 टन अवैध खनन पाया गया। इन सभी 4 वाहनों एवं 483 टन अवैध जिप्सम पर नियमानुसार 15 लाख 6 हजार रुपए शास्ति आरोपित की गई। कार्यवाही में खनि कार्यदेशक श्री अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं रणजीतपुरा थानाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह भाटी मय जाब्ता उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!