
बीकानेर।आज बीकानेर संभाग कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अजमेर दौरे को सफल बनाने हेतु प्रत्येक बूथ से तीन कार्यकर्ताओं (त्रिदेव) की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक बूथ पर विधानसभा प्रवासी विस्तारक भेजकर संगठनात्मक संरचना को दुरुस्त किया जाएगा तथा निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय किया जाएगा। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवार फीडबैक लेने और रणनीति तैयार करने पर भी मंथन किया गया।
विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन की शक्ति बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी के अजमेर दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करें।
जिला संगठन प्रभारी बलवीर बिश्नोई ने कहा कि संगठन विस्तार और अनुशासन ही भाजपा की पहचान है। पंचायत चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर सशक्त संरचना तैयार कर प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में रामगोपाल सुथार, बलवीर बिश्नोई, चंपालाल गेधर, महावीर चारण, भंवरलाल जांगीड, मांगीलाल मेघवाल, भवानी पाईवाल, दिलीप सिंह राजपुरोहित, राजाराम ओझा, राजकुमार कस्वां, दिनदयाल मेघवाल, मूकेश जोशी, वीरेन्द्र सिंह, कोजूराम सारस्वत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।









Add Comment