दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को मिली स्वीकृत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार।

बीकानेर केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को स्वीकृत मिल गई है रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अर्जुनराम मेघवाल को पत्र के द्वारा इसकी सूचना दी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा ‘मेक इन इंडिया’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है। इस यात्रा को और गति देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी है इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के व्यक्ति को कम समय में एक सुविधाजनक यात्रा मिलेगी मेघवाल ने इस अवसर पर सभी बीकानेर वासियों। को बधाई दी। भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, दौलत सारण ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।

Categories:
error: Content is protected !!