
नोडल महाविद्यालय राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर के अंतर्गत संचालित सद्दू देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय श्री डूंगरगढ़ में
बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छ जल मिले।इस हेतु एक आर ओ सिस्टम भेंट किया गया, इसके साथ ही संकाय सदस्यों के कक्ष के लिए एक रूम कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर नोडल महाविद्यालय राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो नवदीप सिंह बैंस, बैंक ऑफ बड़ौदा के अमरसिंहपुरा ब्रांच के प्रबंधक श्री राधेश्याम गौड़, ब्रांच के अधिकारी श्री हरीश शर्मा, महारानी कॉलेज के आचार्य प्रोफेसर उज्ज्वल गोस्वामी तथा स्टोर कीपर श्री श्रवण कुमार राईका, सद्दू देवी कन्या महाविद्यालय, श्री डूंगरगढ़ कनिष्ठ लेखाधिकारी श्री जितेन्द्र भाटी, तथा संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्राचार्य नवदीप सिंह बैंस तथा बैंक प्रबंधक श्री गौड ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर बैंस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की महाविद्यालय विद्यार्थियों के अध्ययन का केंद्र है अतः विद्यार्थियों को अवसर का लाभ उठाते हुए निरंतर आगे बढ़ना है और महाविद्यालय तथा अपने परिवार का नाम रौशन करना है। महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की देखरेख के साथ संकाय सदस्यों की योग्यता का लाभ प्राप्त कर एक संस्कारी नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभानी है।
बैंक प्रबन्धक श्री राधेश्याम गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पुण्य कार्य में हमें शामिल किया। इसके लिए हम महारानी कालेज के आभारी हैं।
आगे भी इस प्रकार के कार्य में हम अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। महारानी कॉलेज के आचार्य उज्जवल गोस्वामी ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा दिए जाने वाले लाभों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करके अपने और अपने परिवार का नाम रौशन करने का आह्वान किया।












Add Comment