बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से पुरस्कृत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सांगलिया में बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हुआ सम्मान।

बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीकर, मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर और चिंतन प्रकाशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में सांगलिया में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित को अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से समादृत किया गया। भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति का बाजारीकरण विषय पर आहूत संगोष्ठी केे उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री ओमदासजी महाराज, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त डॉ. ओ.पी. बैरवा, एससीएसटी आयोग के
अध्यक्ष राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र कुमार नायक ने मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान का वर्ष 2025 का अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार सामाजिक, साहित्यिक, शोधात्मक एवं सम्पादित क्रियान्वित विशिष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियों के आधार पर पुरोहित को प्रदान किया।
इंटरनेशनल पोइटिक प्रोजेक्ट पॉलेण्ड में वर्ष 2017-18 में भारतीय का प्रतिनिधित्व कर चुके साहित्यकार पुरोहित इससे पूर्व भी साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता, रोटरी क्लब, हिन्दी साहित्य संसद, चूरू, महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार, दिल्ली सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरष्कृत हो चुके हैं।

Categories:
error: Content is protected !!