श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन एवं विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत भवन डूंगरसिंहपुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


श्रीगंगानगर 7 जुलाईः श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन एवं विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत भवन डूंगरसिंहपुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। एसोसिएशन की संस्थापक रेणु अग्रवाल ने बताया कि इस रक्तदान एवं मेडिकल शिविर में डूंगरसिंहपुरा के सरपंच कालूराम तालणिया, सोहन साहरण, इन्द्राज सहारण, रामकिशन, शिवप्रकाश गेदर, विनोद जलंधरा उपसरपंच, विशिष्ठ अतिथि डॉ. ओ.पी. गोयल, डॉ. अश्वनी नागपाल, डॉ. पी.सी. आचार्या, मोनू बजाज, सतवीर सेवटा, शिवप्रकाश गेदर, मनोज कुमार, श्री राधा गोविंद फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा नागपाल, सीमा गर्ग, कमला वर्मा, प्रिंयका आहूज, सुनीता आचार्या, ज्योति शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर में 83 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य रुधिरा एवं स्वास्तिक बल्ड बैंक की टीम ने किया। शिविर में डॉ. खुशबू चौधरी, डॉ. सुमित अग्रवाल, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. ओम चलाना, डॉ. मुकेश पाठक ने भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। शिविर में सत्यम एक्यूप्रेशर से मुकेश पाठक व उनकी टीम ने एक्यूप्रेशर पद्धति से ग्रामवासियों को लाभांवित किया।
रेणु अग्रवाल ने रक्तदान की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जो न केवल दूसरों की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि रक्तदाता के लिए भी कई स्वास्थ्य लाभ लाता है। रक्तदान से हृदय स्वास्थ्य में सुधार, नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण, और कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, रक्तदान से एक संतोष और सामुदायिक जुड़ाव की भावना मिलती है।
राधा गोविन्द फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा नागपाल ने कहा कि रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। रक्तदान से कुछ कैलोरी बर्न होती हैं, जो वजन घटाने में भी मदद कर सकती हैं। रक्तदान से तनाव कम होता है और मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
डॉ. पी.सी. आचार्य ने एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान एवं मेडिकल शिविर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक पुनीत कार्य है जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को रक्त की आपूर्ति होगी। उन्होंने रक्तदान दाताओं का आभार व्यक्त किया व भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ओ.पी. गोयल ने रक्तदान शिविर के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categories:
error: Content is protected !!