GENERAL NEWS

बजट इन्फ्लुएंसर मीट आयोजित: केंद्रीय बजट 2026 पर हुआ सार्थक संवाद…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बजट इन्फ्लुएंसर मीट आयोजित

केंद्रीय बजट 2026 पर हुआ सार्थक संवाद

बीकानेर।
आज बीकानेर संभाग कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग द्वारा केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में भाजपा बीकानेर शहर व देहात की इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के वरिष्ठ व्यापारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं यूट्यूब ब्लॉगर्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामेश्वर पारीक सहित श्याम पंचारिया (बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष), सुमन छाजेड़ (बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष), भवानी पाईवाल (प्रदेश प्रवक्ता), कोजूराम सारस्वत (सोशल मीडिया संभाग संयोजक), जतिन सहल (आईटी विभाग संभाग संयोजक), श्याम सिंह हाडला (जिला महामंत्री), दिलीप सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र पंवार, कुंभाराम सिद्ध एवं महावीर चारण ने संबोधित किया।

मुख्य वक्ता का वक्तव्य

मुख्य वक्ता रामेश्वर पारीक ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट गांव, किसान, छोटे व्यापारी, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

देहात जिलाध्यक्ष का वक्तव्य

बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि यह बजट किसान, पशुपालक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला है। सिंचाई, जल संरक्षण, कृषि तकनीक और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे गांव और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।

शहर जिलाध्यक्ष का वक्तव्य

बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 व्यापारियों, MSME और युवाओं के लिए नए अवसरों का बजट है। सरल टैक्स व्यवस्था, डिजिटल प्रक्रिया और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर सरकार ने आर्थिक विकास को नई गति दी है।

इस दौरान एडवोकेट सुमन शेखावत, आईटी संभाग सह संयोजक चेनसिंह राजपुरोहित, सोशल मीडिया देहात ज़िला संयोजक पवन स्वामी, शहर संयोजक चन्द्र गहलोत, चन्द्र शर्मा, निशा लिंम्बा, डॉ. पूजा मोहता, सीए अंकुश चोपड़ा एवं एडवोकेट सी. बी. सारस्वत महेन्द्र ढाका बीरबल शर्मा अजय काजला निशांत गौड़ नानुराम कुमावत धनराज सोनी सुखबीर भार्गव नेमगिरी गोस्वामी सी आर चौधरी ने भी केंद्रीय बजट 2026 की सराहना की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!