NATIONAL NEWS

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के बयान को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने बताया शर्मनाक

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान की तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक और लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है।
गोदारा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी लगातार महिला विरोधी और असंवेदनशील रही है। उन्होंने कहा जो नेता सदन के सर्वोच्च आसन का सम्मान नहीं कर सकता, वह लोकतंत्र का क्या ही सम्मान करेगा।मंत्री ने इसे न केवल देवनानी का अपमान बताया बल्कि पूरे सदन की गरिमा पर आघात माना
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद दलगत राजनीति से ऊपर माना जाता है। वह न केवल विधायकों बल्कि पूरे सदन की गरिमा और अनुशासन का प्रतीक होता है। ऐसे में इस पद को लेकर दिया गया कोई भी आपत्तिजनक या व्यक्तिगत बयान, लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करता है।
भाजपा नेता ने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया है कि विपक्ष मुद्दों की राजनीति करने के बजाय केवल बयानबाजी और व्यक्तिगत हमलों में विश्वास रखता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!