सप्तम अंतरमहाविद्यालयी योग प्रतियोगिता में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के महिला और पुरुष वर्ग ने स्वर्ण पदक हासिल किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सप्तम अंतरमहाविद्यालयी योग प्रतियोगिता

7वाँ अंतरमहाविद्यालयी योग टूर्नामेंट आदेश कॉलेज, कोलायत में सम्पन्न

आदेश कॉलेज, कोलायत के सौजन्य से 7वाँ अंतरमहाविद्यालयी योग टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उमंग और उत्साह के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

कड़े मुकाबलों के उपरांत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों ही टीमें विजेता रहीं और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

महिला वर्ग की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, टीम में विजयश्री, जानवी स्वामी, सिमरन शर्मा, संगीता सुथार, दीपु कंवर एवं सोनू शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं पुरुष वर्ग में भी छात्रों ने स्वर्ण पदक हासिल किया विजेता टीम में रामदेव, नवरतन, अभिषेक बिश्नोई, विशाल सिंह तेज़ी, स्वरूप सिंह एवं योगेश शर्मा ने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय को विजयी बनाया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. हितेन्द्र मारू के अथक प्रयासों से योग के विद्यार्थियों ने अपना वर्चस्व दिखाया |

विश्वविद्यालय से खेल एक्सपर्ट की भूमिका पुरुषोत्तम रंगा ने निभाई, महिला और पुरूष टीम मैनेजर की भूमिका सपना कुमारी ने निभाई, जिससे बच्चो में आत्मविश्वास बढ़ा, और प्रतियोगिता को सफलता से पूर्ण किया ।

विजेता टीमों को इनचार्ज डॉ. सीमा शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. धर्मेश हरवाणी ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर योग विभाग की संकाय सदस्य यशोवर्धिनी एवं सुश्री प्रियंका रघुवंशी ने भी विजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि छात्र-छात्राएँ भविष्य में भी इसी प्रकार विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!