GENERAL NEWS

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की 12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में चेतावनी महारैली को सफल बनाने के लिए सम्पर्क अभियान जारी..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

,बीकानेर ।,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की 12 जनवरी 2026 को जयपुर में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में चेतावनी महारैली को सफल बनाने के लिए सम्पर्क अभियान जारी
रैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेता संजय पुरोहित व आनंद पारीक के नेतृत्व में सोमवार को कर्मचारी नेताओं ने शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक व माध्यमिक,पंजीयक परीक्षाएं, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग आदि कार्यालयों में सम्पर्क कर कर्मचारियों से रैली में भाग लेने की अपील की । जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि
सात संकल्पों में पदोन्नति विसंगति दूर करवाना एवं 8, 16, 24, 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान, वेतन विसंगति दूर करवाना व केंद्र के समान पे लेवल, पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा, संविदा एवं मानदेय कार्मिकों का नियमितीकरण, पारदर्शी स्थानांतरण नीति जारी करवाना व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, निजीकरण पर रोक लगाने व कर्मचारियों के मान, सम्मान व स्वाभिमान की सुरक्षा शामिल है।
सोमवार को सम्पर्क दल में संजय पुरोहित, आनंद पारीक, रेवंतराम गोदारा, यतीश वर्मा, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, हुक्माराम झोरड़, देवराज जोशी, देवेंद्र जाखड़,,अरूण गोदारा, असलम मोहम्मद,महेन्द्र पंवार,अरूण गोदारा, मकबूल अहमद , सुरेंद्र भाटी आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!