बंद मकान से मिला महिला चिकित्सक का शव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में बंद मकान से एक महिला चिकित्सक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह शव तीन चार दिन पुराना है। जानकारी मिली है कि करणी नगर स्थित होटल करणी भवन पैलेस के पास विला भोजवानी में रहने वाली जर्मनी रिटर्न डॉक्टर मोनिका भोजवानी का शव मिला। मकान से बुधवार दोपहर भयंकर बदबू आने पर क्षेत्रवासियों को अनहोनी की आशंका जाहिर की और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सीओ सदर अनुष्का कालिया व बीछवाल पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंचीं। तो पाया कि मकान अंदर से बंद था,जिसमें से भंयकर बदबू आ रही थी। पुलिस ने कारपेंटर को मौके पर बुलाकर गेट तुड़वाया और मकान के अंदर देखा कि डॉ.मोनिका का शव पड़ा था। शव पुराना होने के कारण पूरी तरह फुल चुका था, जिसमें भयंकर दुर्गंध आ रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि डॉ. मोनिका की मौत किन कारणों से हुई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, टीम ने मौके से सबूत जुटाए जा रहे है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह पूरी प्रक्रिया मृतका के रिश्ते में लगे वाले भाई व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पूरी की।

शव की स्तिथि व दुर्गंध देखते हुवे शव करीब एक सप्ताह से अधिक पुराना लग रहा है । ।सूचना बीछवाल थाने से मिलने पर ख़िदमतगा खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के हाजी नसीम, सोएब , मो जुनैद ख़ान,व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे ।।मौके पर थाना अधिकारियों व पुलिस टीम व एफ एस एल टीम की निगरानी में शव को उठाकर पी बी एम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया ।।ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी नसीम , सोएब , हाजी जाकिर, आदि ।।असहाय सेवा संस्थान, बीकानेरराजकुमार खड़गावत,मो जुनैद खान , आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!