देशनोक नगरपालिका द्वारा PMAY(U) की CLTC अधिकारी महक पारिक के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

देशनोक। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कार्यरत CLTC अधिकारी श्रीमती महक पारिक के कार्यों की देशनोक नगरपालिका ने औपचारिक रूप से प्रशंसा करते हुए उनके प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। नगरपालिका चेयरमैन CA ओमप्रकाश मूंधड़ा द्वारा जिला कलेक्टर बीकानेर को प्रेषित पत्र में महक पारिक को निष्ठावान, ईमानदार, विनम्र एवं पारदर्शी अधिकारी बताया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया कि श्रीमती पारिक ने अपने कार्यकाल के दौरान लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान कर योजना के उद्देश्यों को मजबूत किया है। उनके दिशा-निर्देशन से योजना से जुड़े कार्यों में सुव्यवस्था, तेजी और पारदर्शिता आई है। नगर पालिका ने उनके सहयोगी व्यवहार और समय पर दायित्वों के निर्वहन को भी विशेष रूप से सराहा है।

चेयरमैन मूंधड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार, तथ्यहीन और असत्य हैं। नगरपालिका स्तर पर न कोई शिकायत दर्ज हुई है और न ही उनके कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई है। उन्होंने कहा कि महक पारिक सदैव नियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करती रही हैं।

नगरपालिका की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे भी इसी उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!