भाजपा संभाग कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

( स्वदेशी ही देश प्रेम की साकार अभिव्यक्ति – दशरथ सिंह )

( राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी ओर स्व जागरण का प्रतीक हे संघ – सुमन छाजेड़ )

बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस तथा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भी विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि “स्वदेशी को देशप्रेम की साकार अभिव्यक्ति” मानना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा बताई और कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं।

शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रम जिला और मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघ एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी और स्व जागरण का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के जिला संयोजक कौशल शर्मा ने जिला एवं मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं आदर्शों पर विचार रखे।
कार्यशाला में कार्यक्रम के सह संयोजक प्रोमिला गौतम, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, दुष्यंत तंवर, संपत पारीक, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, सोशल मीडिया संयोजक चंद्र प्रकाश गहलोत, आई टी संयोजक सुशील आचार्य, चोरुलाल सुथार, राम कुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष सोहन चांवरिया,
मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, देवस्वरूप सिंह, आशा आचार्य,
दीपक यादव, सुरेश भसीन, डॉ सिद्धार्थ असवाल, नर्सिंग सेवग, निशांत गौड़, राधा खत्री, स्वाति छाजेड़, अर्जुन कुमावत, मुकेश बन, संतोष कुमार आचार्य, सुशील शर्मा, लोकेश कुमार हेमकार, सुभाष पुरोहित, चंद्र प्रकाश स्वामी, कुशाल चंद बरासा, पूनम चंद पुनिया, बजरंग गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!