कोई नशा बेचता नजर आए तो पुलिस के वाट्सएप नंबर 9520414947 पर दर्ज कराएं शिकायत- एडीएम सिटी..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 22 जुलाई। एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में मंगलवार को नार्को कॉर्डिनेशन और नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में एडीएम सिटी श्री देव ने कहा कि अगर कहीं कोई नशा करता या बेचता पाए जाए तो इसकी शिकायत पुलिस के वाट्सएप नंबर 9520414947 पर दर्ज करवाएं। शिकायत दर्ज करवाने की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही पुलिस की ओर से तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडीश्नल एसपी श्री कैलाश सांदू ने कहा कि प्रतिवर्ष नशे के खिलाफ दर्ज होने वाले पुलिस केस की संख्या भी बढ़ रही है। साथ ही गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की संख्या व बरामद होने वाली नशे की मात्रा भी बढ़ रही है। जो चिंता का विषय है। उन्होने बताया कि वर्ष 2022 में पुलिस ने एनडीपीएस मामलों में कुल 333 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया वहीं यह संख्या वर्ष 2023 में 467 और वर्ष 2024 में 479 हो गई। उन्होने कहा कि समाज में ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होने नशा बेचकर काली कमाई की और अब ये धंधा छोड़कर सफेदपोश बनकर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों का तिरस्कार किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि जिले में चलने वाले विभिन्न एफएम रेडियो और न्यूज़ पोर्टल सामाजिक सरोकारों के तहत वाणिज्यिक विज्ञापनों के साथ साथ नशे को रोकने को लेकर पुलिस की ओर से जारी वाट्सएप नंबर 9520414947 और नशे के खिलाफ जारी पोस्टर इत्यादि का निशुल्क प्रचार प्रसार करे।

ऑटो रिक्शा चालक भी नशे की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पब्लिक टॉयलेट,थानों के बाहर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नशे के रोकथाम को लेकर पुलिस के जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर की जानकारी पंपलेट चिपका कर दी जाए।

बैठक में डीआईजी जेल श्रीमती सुमन मालीवाल, एडिश्नल एसपी श्री कैलाश सांदू, , सीडीईओ श्री महेंद्र कुमार शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, मनोचिकित्सक डॉ कन्हैया कच्छावा, सहायक ड्रग कंट्रोलर श्री देवेन्द्र केदावत, नशा मुक्ति एनजीओ से श्री रामकिशोर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!