
श्रीगंगानगर 22 जुलाई: श्रीराधा गोविंद सेवा फाउंडेशन का प्रथम भजन-कीर्तन समारोह फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती रेणु अग्रवाल के निवास स्थान पर बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमती सुरेखा सिसोदिया एवं रमन वर्मा की टीम ने अत्यंत भावपूर्ण और मनमोहक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के उपरांत फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा नागपाल द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को सेवा, निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई साथ ही संगठन विस्तार करते हुए श्रीमती निधि कामरा को जिला सचिव तथा श्रीमती मोनिका सरावगी को जिला उपसचिव के रूप में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
इस अवसर पर श्रीमती रेणु अग्रवाल एवं डॉ. प्रेरणा नागपाल ने घोषणा की कि श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन एवं नागपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गंगानगर में पहली बार सज्जन संकल्प “शीशदानी श्री खाटू श्याम जी की कथा” का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन के आचार्य स्वयं अपनी पावन उपस्थिति दर्ज कराएंगे और कथा वाचन आचार्य सत्यकृष्ण जी महाराज (वृंदावन वाले) द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन निश्चित ही संपूर्ण क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक जागरण और दिव्य अनुभूति का एक अनुपम अवसर सिद्ध होगा।












Add Comment